डर था कि काम में व्यस्त रहने पर मेरे बेटे को मेरे बिना रहने की आदत हो जाएगी: सुमित व्यास
वेब सीरीज़ 'ट्रिपलिंग' फेम सुमित व्यास ने बताया है कि 2022 में काम में व्यस्त रहने पर वह उनके बेटे वेद को ज़्यादा समय नहीं दे पाए। सुमित ने कहा, "शूटिंग के कारण आधा साल उससे (वेद) वीडियो कॉल पर बात करने में निकल गया। मुझे डर लगने लगा था कि वेद को मेरे बिना रहने की आदत हो जाएगी।"