डर था लोग मुझे भूल जाएंगे इसलिए सोशल मीडिया पर कंटेंट डालना शुरू किया: अलाया
अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला ने सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने पर कहा है कि महामारी ने उन्हें सोशल मीडिया पर आने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्म (जवानी जानेमन) रिलीज़ हुई और दुनिया में लॉकडाउन लग गया। मुझे डर था कि सब मुझे भूल जाएंगे इसलिए दिखना ज़रूरी लगा।" अलाया हाल ही में 'फ्रेडी' में दिखी थीं।