डर्मेटोलॉजिस्ट ने निखार के लिए चेहरे पर पीरियड्स का खून लगाने के ट्रेंड को लेकर किया आगाह
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंत ने एक पॉडकास्ट में निखार के लिए चेहरे पर पीरियड्स का खून लगाने के ट्रेंड पर कहा है, "ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "पीरियड्स के खून में बैक्टीरिया और फंगस होते हैं। पीआरपी फेशियल ट्रीटमेंट में खून के इस्तेमाल से लोगों को लगता है कि चेहरे पर पीरियड्स का खून भी लगा सकते हैं।"