डर्मेटॉलोजिस्ट ने बताई 'एक सफेद बाल उखाड़ने से सफेद होते हैं बाल' दावे की सच्चाई
डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. आमना अदेल ने 'एक सफेद बाल उखाड़ने से बाल सफेद होते हैं' वाले दावे को लेकर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "हर बाल का अलग हेयर फॉलिकल होता है जो अपना काम करते हैं। फर्क नहीं पड़ता...अगल-बगल के बालों के साथ क्या हो रहा है। फॉलिकल में मेलानिन की कमी से बाल सफेद होते हैं।"