डर है सरकार बनने के बाद पूछेंगे कि नहीं: जन आशीर्वाद यात्रा में आमंत्रित न होने पर उमा भारती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता उमा भारती ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' में आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया, कोई बात नहीं। सरकार मैंने भी बनवाई है। मेरा ध्यान रखा जाना चाहिए था, नहीं रखा गया। मुझे तो अब डर है, सरकार बनने के बाद मुझे पूछेंगे कि नहीं।"