डल्लेवाल के रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा, हालत बिगड़ रही है: डॉक्टर
किसानों की मांगों को लेकर पिछले 42 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत सोमवार शाम को बिगड़ गई। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद चिकित्सकों के अनुसार, उनका रक्तचाप गिर गया है। डॉ. अवतार सिंह ने कहा, "रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा है...हालत देखकर हम चिंतित हैं। हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते।"