डसने वाले ज़हरीले सांप की पहचान बताने के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचा बिहार का शख्स
आरा (बिहार) में हाल ही में एक शख्स उसे डसने वाले ज़हरीले सांप को साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया जिसके बाद अस्पताल में स्थिति असहज हो गई। शख्स ने बताया कि उसने काटने वाले सांप को इसलिए पकड़ लिया ताकि डॉक्टरों को ज़हर की पहचान को लेकर कोई कन्फ्यूज़न न हो। शख्स का इलाज चल रहा है।