डांडिया खेलने के लिए लाउडस्पीकर ज़रूरी नहीं, पारंपरिक रूप से मनाएं नवरात्रि: बॉम्बे एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवरात्रि समारोह में डीजे बजाने के खिलाफ दाखिल एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा है कि डांडिया और गरबा धार्मिक उत्सव का एक आंतरिक हिस्सा होने के कारण पारंपरिक तरीके से मनाया जा सकता है। कोर्ट ने आगे कहा कि गरबा व डांडिया खेलने के लिए लाउडस्पीकर व डीजे बजाने की ज़रूरत नहीं है।