डायनासोर का 7.7 करोड़ वर्ष पुराना दुर्लभ कंकाल अमेरिका में नीलामी के लिए रखा गया
ऑक्शन हाउस सोथबी ने अमेरिका में डायनासोर का 7.7 करोड़ वर्ष पुराना दुर्लभ कंकाल नीलामी के लिए रखा है और उसे कंकाल के तकरीबन ₹60 करोड़ तक में बिकने की उम्मीद है। गॉर्गोसोरस डायनासोर के इस कंकाल की ऊंचाई 10 फीट व लंबाई 22 फीट है और यह 2018 में अमेरिका के मोंटाना राज्य में मिला था।