डायमंड हार्बर सीट से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक 7 लाख वोटों से जीते
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे व पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 में डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। अभिषेक ने बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत दास को करीब 7 लाख वोटों से हराया। अभिषेक को कुल 10.48 लाख वोट मिले जबकि अभिजीत दास को 3.37 लाख मत प्राप्त हुए।