डिंपल ने मुश्किल समय में हमेशा मेरा साथ दिया: उनके साथ पुरानी फोटो शेयर कर ज़ीनत
अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर ऐक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और फिल्ममेकर जॉय मुखर्जी के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ज़ीनत ने कहा, "डिंपल मेरी ज़िंदगी में उन लोगों में से एक हैं...जिन्होंने मेरे मुश्किल समय में सार्वजनिक तौर पर हमेशा मेरा साथ दिया।" उन्होंने कहा, "आलोचनाओं के बावजूद डिंपल ने साथ दिया...आज भी इसकी सराहना करती हूं।"