डिंपल यादव हैं सपा की सबसे ज़्यादा वोटों से लोकसभा चुनाव-2024 जीतने वाली उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा की सबसे ज़्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाली उम्मीदवार डिंपल यादव हैं। डिंपल ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2.21 लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हराया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सपा ने 37 सीटें जीती हैं।