डिज़ीज़ X से पहले फ्लू वायरस के कारण आ सकती है अगली महामारी: स्टडी
ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' ने जर्मनी की कोलोन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जॉन सालमेंटॉन गार्सिया के अध्ययन के हवाले से बताया है कि इन्फ्लुएंज़ा या फ्लू की वजह से अगली महामारी आ सकती है। उन्होंने बताया कि फ्लू वायरस लगातार इवॉल्व और म्यूटेट हो रहा है।इन्फ्लुएंज़ा के बाद महामारी की अगली मुख्य वजह डिज़ीज़ X (काल्पनिक बीमारी) हो सकती है।