डिज़्नी के सीईओ बॉब आइगर को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए: एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कहा है कि डिज़्नी के सीईओ बॉब आइगर को 'तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए'। मस्क ने 'X' पर लिखा, "बॉब ने कंपनी के साथ जो किया है उसे देखकर कब्र में वॉल्ट डिज़्नी परेशान हो रहे होंगे।" गौरतलब है, डिज़्नी ने हाल ही में 'X' पर अपने विज्ञापनों पर रोक लगाई है।