डिज़्नी ने कुल 221 मिलियन सब्सक्राइबर्स होने के साथ नेटफ्लिक्स को पछाड़ा
अमेरिकी कंपनी वॉल्ट डिज़्नी ने हालिया तिमाही के अंत में कुल 221 मिलियन स्ट्रीमिंग सब्सक्राइबर्स के साथ नेटफ्लिक्स इंक को पछाड़ दिया है। नेटफ्लिक्स ने कहा था कि उसके स्ट्रीमिंग सब्सक्राइबर्स की संख्या 220.7 मिलियन है। वॉल्ट डिज़्नी के सीईओ ने कहा है, "हम अपनी दूसरी सदी के अंत की तरफ बढ़ने के साथ मनोरंजन में बदलाव जारी रखेंगे।"