सरकार ने कहा- डिजीलॉकर को अब वॉट्सऐप के ज़रिए भी ऐक्सेस किया जा सकता है; बताई प्रक्रिया
सरकार के अनुसार, नागरिक अब डिजीलॉकर सर्विस ऐक्सेस करने के लिए वॉट्सऐप पर माईगव हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूज़र्स को इसके लिए वॉट्सऐप पर +91 9013151515 नंबर पर माईगव चैटबॉट पर 'नमस्ते, हाय या डिजीलॉकर' भेजना होगा। इसमें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का आरसी/बीमा, सीबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट ऐक्सेस की जा सकती हैं।