डिज़्नी के भारतीय कारोबार को खरीदने के लिए सौदे के करीब है रिलायंस: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' ने सोमवार को बताया कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ भारत में वॉल्ट डिज़्नी के परिचालन को खरीदने के लिए नकद और स्टॉक सौदे के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने डिज़्नी इंडिया के असेट्स का वैल्यूएशन करीब $7 बिलियन से $8 बिलियन लगाया है और अगले महीने इस सौदे का एलान किया जा सकता है।