डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अंतरिम टीम का किया एलान
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी अंतरिम टीम का एलान कर दिया है। वनडे क्रिकेट से अपना संन्यास वापस लेने वाले बेन स्टोक्स को इस 15-सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जॉस बटलर की अगुआई वाली इस टीम में रीस टॉप्ली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, लियम लिविंगस्टन, सैम करन और अन्य शामिल हैं।