डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी फाइनल टीम का किया एलान
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी फाइनल टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में हैरी ब्रूक को शामिल किया है जबकि अंतरिम टीम में शामिल जेसन रॉय को बाहर कर दिया गया है। जॉस बटलर के नेतृत्व वाली टीम में जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और आदिल राशिद शामिल हैं।