डिफॉल्टरों की संपत्तियों की जानकारी देने वाले मुखबिरों को ₹20 लाख तक का पुरस्कार देगा सेबी
बाज़ार नियामक सेबी ने गुरुवार को डिफॉल्टरों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वालों को ₹20 लाख तक की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सेबी ने 515 डिफॉल्टरों की सूची जारी की जिनके बारे में जानकारियां दी जा सकती हैं। सेबी ने कहा कि मुखबिरों को निवेशक शिक्षा और सुरक्षा कोष से भुगतान किया जाएगा।