डियर डेथ, मेरी ज़िंदगी में आ जाओ: जम्मू-कश्मीर के जेल महानिदेशक के कथित हत्यारे की डायरी
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए घरेलू सहायक यासिर अहमद की डायरी के एक पन्ने की तस्वीर सामने आई है जिसमें लिखा है, "डियर डेथ, प्लीज़ मेरी ज़िंदगी में आ जाओ।" पन्ने पर लिखा है, "मुझे मेरी ज़िंदगी से नफरत है...ज़िंदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकून तो अब मौत ही देगी।"