डिलीवरी बॉय ने लिव-इन पार्टनर की बेंगलुरु में की हत्या, पोस्टमॉर्टम के बाद हुआ अरेस्ट
बेंगलुरु पुलिस ने एक ई-कॉमर्स कंपनी के 24-वर्षीय डिलीवरी बॉय को अपनी 27-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या की और इसे खुदकुशी दिखाने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गले पर दबाव पड़ने से हुई।