डिसअपियरिंग आज़ाद पार्टी: जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं के गुलाम नबी की पार्टी छोड़ने पर जयराम
जम्मू-कश्मीर में कई नेताओं द्वारा गुलाम नबी आज़ाद की 'डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी' (डीएपी) छोड़ने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने डीएपी को 'डिसअपियरिंग आज़ाद पार्टी' बताया है। दरअसल, मंगलवार को निज़ामुद्दीन खटाना व चौधरी गुलज़ार अहमद नामक 2 नेताओं ने डीएपी छोड़ दी। इससे पहले 17 नेता आज़ाद की पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।