डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों को बेवकूफ समझते हैं क्या?: 'आदिपुरुष' के मेकर्स से एचसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स से कहा, "क्या डिस्क्लेमर लगाने वाले लोग देशवासियों-युवाओं को बेवकूफ समझते हैं?" कोर्ट ने कहा, "आपने फिल्म में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, लंका दिखाई है...फिर कह रहे हैं कि यह रामायण नहीं है?" कोर्ट ने फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।