डीआरएस के दौरान कैमरे ने रोहित शर्मा पर किया फोकस तो गुस्सा हुए भारतीय कप्तान
रांची टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में भारत द्वारा लिए गए डीआरएस के दौरान कैमरे ने कप्तान रोहित शर्मा पर फोकस किया तो वह गुस्सा हो गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। रोहित कैमरा ऑपरेटर्स की ओर इशारा करते हुए देखे जा सकते हैं कि वह उन पर फोकस न करते हुए बिग स्क्रीन पर डीआरएस रीप्ले दिखाएं।