डीआरएस डाउन होने के चलते शुबमन गिल के खिलाफ रिव्यू नहीं ले सका बांग्लादेश
चट्टोग्राम टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के 32वें ओवर के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने शुबमन गिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने गिल को नॉट आउट करार दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर अंपायरों ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण रिव्यू नहीं लिया जा सकता।