डीआरएस द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट का फैसला कायम रखने पर गुस्से में चिल्लाने लगे डेविड वॉर्नर
वनडे विश्व कप-2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में अंपायर का एलबीडब्ल्यू आउट का फैसला डीआरएस द्वारा बरकरार रखे जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के गुस्से में चिल्लाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वॉर्नर को लगा कि बॉल लेग स्टंप को मिस कर रही है लेकिन रिप्ले में वह लेग स्टंप पर लगती दिखी।