डीआरएस लेने के लिए कुलदीप ने पंत का हाथ पकड़कर करवाया इशारा, वीडियो हुआ वायरल
आईपीएल 2024 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट की अपील के बाद डीआरएस लेने के लिए कप्तान ऋषभ पंत का हाथ पकड़कर उनसे रिव्यू का इशारा करवाया। गौरतलब है, ऑन-फील्ड अंपायर ने बटलर को नॉट-आउट दिया था लेकिन डीआरएस रीप्ले के बाद फैसला पलट दिया गया।