डीआरडीओ ने बहुत कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बहुत कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का मंगलवार को चांदीपुर (ओडिशा) में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित यह मिसाइल प्रणाली एक मैन-पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है जो सशस्त्र बलों की ताकत को और बढ़ाएगी।

Load More