डीआरडीओ वैज्ञानिक के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए महाराष्ट्र एटीएस ने कोर्ट में किया आवेदन

पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए महाराष्ट्र एटीएस ने पुणे के कोर्ट में आवेदन दिया है। वैज्ञानिक को कथित तौर पर हनी ट्रैप किया गया था। इससे पहले पुणे की एक विशेष अदालत ने प्रदीप को मंगलवार को 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Load More