डीएचएफएल बैंक घोटाले में सीबीआई ने छोटा शकील के कथित सहयोगी को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने डीएचएफएल बैंकिंग घोटाले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के कथित सहयोगी कारोबारी अजय नवंदार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को अजय के ठिकानों पर छापेमारी की थी और करोड़ों के मूल्य की लक्ज़री घड़ियां ज़ब्त की थीं। दरअसल, सीबीआई की जांच के दायरे में आई यह अब तक की सबसे बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी है।