डीएनए टेस्ट की मदद से 54 दिन बाद तुर्किये में मां से मिली भूकंप में बिछड़ी 3 माह की बच्ची
तुर्किये में 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद अपनी मां से बिछड़ी 3-महीने की बच्ची को डीएनए टेस्ट के ज़रिए 54-दिन बाद मां को सौंप दिया गया है। दरअसल, बच्ची को भूकंप के 128-घंटे बाद मलबे से ज़िंदा निकाला गया था और उसकी मां को मृत मान लिया गया था। मां-बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।