डीएमके नेता के बेटे के घर में घरेलू सहायिका को किया गया प्रताड़ित, हाथ जलाया व काटे गए बाल
एक 18-वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि डीएमके विधायक आई करुणानिधि के बेटे के चेन्नई स्थित घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने के दौरान उसे पीटा गया, हेयर स्ट्रेटनर से हाथ जलाया और बाल काट दिए गए। एक कार्यकर्ता ने कहा, "युवती के नाबालिग होने के दौरान...उसे 8 महीने से अधिक समय तक प्रताड़ित किया गया।"