डीएसपी की हत्या के मामले में फांसी की सज़ा पा चुके कुख्यात अपराधी की यूपी में बीमारी से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्पताल में भर्ती कुख्यात अपराधी मुनीर की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। बकौल पुलिस, मुनीर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डीएसपी तंज़ील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में बिजनौर के कोर्ट ने फांसी की सज़ा सुनाई थी। उस पर कुल 33 मुकदमे दर्ज थे।