डीएसपी के लिफ्ट देने पर उन्हें किराया देने लगी बुज़ुर्ग महिला, एमपी सरकार ने शेयर किया वीडियो
होली के दिन वाहन न चलने पर ग्वालियर के डीएसपी संतोष पटेल ने एक बुज़ुर्ग दंपति को गाड़ी से लिफ्ट दी जिसका वीडियो मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने शेयर किया है। वीडियो में महिला डीएसपी को ₹20 बतौर किराया देती दिखी जिसे डीएसपी ने लेने से इनकार करते हुए दंपति को मिठाई खिलाई और महिला ने उन्हें आशीर्वाद दिया।