डीजीपी व मुख्य सचिव की देखरेख में पराली जलाए जाने को रोका जाए: पंजाब समेत 3 राज्यों से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के बीच पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों को पराली जलाए जाने को तत्काल रोकने को कहा है। बकौल कोर्ट, संबंधित डीजीपी और मुख्य सचिव की देखरेख में स्थानीय एसएचओ कोर्ट के निर्देश का पालन कराएं। दिल्ली में कई जगह वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।