डीजीसीए के नियमों का पालन नहीं करने को लेकर एअर इंडिया पर लगा ₹10 लाख जुर्माना
डीजीसीए ने एअर इंडिया पर ₹10 लाख जुर्माना लगाया है। डीजीसीए के अनुसार, एअर इंडिया के दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्थित इकाइयों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि एयरलाइन नागर विमानन प्रावधानों का ठीक से पालन नहीं कर रही थी। मामले में डीजीसीए ने पहले 3 नवंबर को एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।