डीजीसीए ने अनुशासनहीन यात्रियों को लेकर एयरलाइंस को जारी की एडवाइज़री
एअर इंडिया के विमान में नशे में पेशाब करने की 2 घटनाओं के बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस को अनुशासनहीन यात्रियों से निपटने को लेकर एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में कहा गया कि पायलट यात्रियों की सुरक्षा के ज़िम्मेदार हैं और केबिन क्रू सुलह की कोशिशों के बाद अनुशासनहीन यात्रियों के खिलाफ 'रोकथाम के उपकरणों' का इस्तेमाल कर सकते हैं।