डीजीसीए ने एयरपोर्ट पर यात्रियों को एयरोब्रिज पर बंद करने को लेकर स्पाइसजेट से मांगी रिपोर्ट

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 10 जनवरी को स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट के यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर करीब 1 घंटे तक बंद रखने की घटना पर संज्ञान लेते हुए स्पाइसजेट एयरवेज़ से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले स्पाइसजेट ने कहा था कि टर्नअराउंड की प्रक्रिया और खराब मौसम के चलते क्रू को आने में देरी हुई थी।

Load More