डीजीसीए ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपने डायरेक्टर को किया निलंबित
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर डायरेक्टरेट ऑफ एयरोस्पोर्ट्स में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत कैप्टन अनिल गिल को निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी ज़ीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे किसी भी मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।"