डीजीसीए ने व्हीलचेयर न मिलने के बाद बुज़ुर्ग की मौत के मामले में एअर इंडिया को भेजा नोटिस
डीजीसीए ने मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर न मिलने के कारण करीब 1.5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक 80 वर्षीय बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से मौत के मामले में एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने एयरलाइन से 7 दिन में जवाब मांगा है। एयरलाइन के अनुसार, उसने बुज़ुर्ग से इंतज़ार करने का अनुरोध किया था।