'डीडीएलजे' जैसी फिल्म को दोबारा नहीं बनाना चाहिए, जादू बस एक ही बार हो सकता है: काजोल

अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि उनका मानना है कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) और 'कभी खुशी कभी गम' (के3जी) जैसी फिल्मों को दोबारा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जादू एक बार किया जा सकता है। अगर दोबारा करने की कोशिश की जाए तो वह फीका पड़ जाएगा और इसका अनुभव पहले जैसा नहीं रहेगा।"

Load More