डीपफेक से बचो दोस्तों: पीएम मोदी की आलोचना करते हुए अपना वीडियो वायरल होने पर रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "डीपफेक से बचो दोस्तों।" वायरल हुए फर्ज़ी वीडियो में रणवीर कह रहे थे, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य यही था कि वह हमारे दुखी जीवन का जश्न मनाएं।"