डीप्लैटफॉर्मिंग यूज़र्स के मौलिक अधिकारों का हनन: ट्रंप के ट्विटर बैन पर मस्क से चंद्रशेखर
केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा, "डीप्लैटफॉर्मिंग (बहिष्कार)...यूज़र्स के मौलिक अधिकारों का हनन है...यह किसी भी प्लैटफॉर्म पर...कानून के ज़रिए...होना चाहिए न कि मनमाने ढंग से।" उन्होंने एलन मस्क का 'डॉनल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से प्रतिबंध हटा दूंगा' बयान की खबर शेयर कर मस्क के साथ-साथ ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी को भी टैग किया है।