'डीमन कैटशार्क' की नई प्रजाति की हुई खोज; तस्वीर की गई जारी
सीएसआईआरओ ऑस्ट्रेलियन नैशनल फिश कलेक्शन के शोधकर्ताओं ने 'डीमन कैटशार्क' की एक नई प्रजाति का पता लगाया है और इसकी आंखें सफेद रंग की हैं। ऑस्ट्रेलिया के एक म्यूज़ियम में 2011 में मिले अनोखे अंडों से गहराई में रहने वाले इस जीव का पता चला। शोधकर्ताओं ने बताया कि इन अंडों में 'टी' की आकृति के मज़बूत रिजेस थे।