डीसी के खिलाफ जीत के बाद रवींद्र जडेजा के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें समझाते दिखे धोनी
आईपीएल 2023 में रविवार को डीसी के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतने के बाद सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी का रवींद्र जडेजा से बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। मैदान से बाहर जाते समय धोनी को जडेजा के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें कुछ समझाते हुए देखा गया। मैच में सीएसके ने डीसी को 77 रनों से हराया।