डीसी के मिचल मार्श हुए आईपीएल 2024 से बाहर, हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं
दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर मिचल मार्श आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। दरअसल, वह राइट हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद पिछले सप्ताह दिल्ली टीम प्रबंधन के साथ परामर्श के बाद ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। गौरतलब है कि मार्श को जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।