डुप्लेसी ने आरसीबी के स्लोगन की जगह गलती से कहा- ई साला कप नहीं; कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरसीबी के स्लोगन 'ई साला कप नामदे' की जगह गलती से 'ई साला कप नहीं' कह दिया। उनके साथ बैठे विराट कोहली हंसने लगे और उनका रिऐक्शन वायरल हो गया है। गौरतलब है, 'ई साला कप नामदे' का मतलब होता है 'इस साल कप हमारा है'।