डूरंड कप 2023 के फाइनल में मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराया, 23 साल बाद जीता खिताब
फुटबॉल क्लब मोहन बागान सुपर जायंट ने डूरंड कप-2023 के फाइनल में रविवार को ईस्ट बंगाल को 1-0 से हरा दिया। मोहन बागान ने 23 साल बाद डूरंड कप का खिताब जीता और टीम के लिए यह 17वीं खिताबी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले दिमित्री पेट्राटोस ने अपनी टीम मोहन बागान के लिए 71वें मिनट में निर्णायक गोल किया।