डेंगू की रोकथाम को लेकर एचसी ने दिल्ली सरकार और एनडीएमसी को जारी किया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू की रोकथाम को लेकर दिल्ली सरकार और उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को नोटिस जारी किया है। एसडीएमसी द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस वर्ष डेंगू के अब तक 2,708 मामले मिल चुके हैं जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।